करियर परामर्श सत्र
दुर्गा पूजा के तुरंत बाद स्थानीय विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क करियर परामर्श सत्र। ऑनलाइन पंजीकरण करें।
मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय, दुर्गा पूजा के तुरंत बाद, स्थानीय विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक करियर परामर्श सत्र आयोजित करने की योजना बना रहा है।
इस सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा आपके करियर, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य की संभावनाओं से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान करने तथा उचित मार्गदर्शन प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की प्रभावी तैयारी करने, आपकी आवश्यकताओं एवं रुचियों को समझने तथा आपकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पंजीकरण फॉर्म भरना आवश्यक है।
कृपया अपनी जानकारी सही-सही भरें। आपके द्वारा दी गई जानकारी हमें सत्र की रूपरेखा तैयार करने और आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में सहायता करेगी।
आपकी जिज्ञासा, आपके सपने और आपका भविष्य — सही मार्गदर्शन की ओर एक कदम।